Friday 2 December 2016

Beautiful Village Jaisinghpur in Himachal Pradesh

जयसिंहपुर हिमाचल में एक छोटा सा और बहुत ही खूबसूरत गांव हैं और साथ ही साथ  Jaisinghpur Sub Division भी  है काँगड़ा District मैं. Sub Division Jaisinghpur में  एक  तहसील  भी  आती  है जो  की  jaisinghpur मैं  ही है Jaisinghpur गांव  की  जनसँख्या 1273 है  अगर जयसिंहपुर  सब डिवीज़न की बात करें तो यह  संख्या 58623 है 

Jaisinghpur का नाम राजा जय सिंह के नाम पर पड़ा है  Jaisinghpur गांव व्यास नदी के समीप  बसा है  और यहाँ पर बहुत बड़ा  मैदान भी है जिसे  "chougaan" कहा  जाता  है

Himahal प्रदेश में Jaisinghpur नाम  के इस गांव  मैं कई  मंदिर भी हैं जो की काफी प्रसिद्ध हैं जैसे  की जानकी नाथ मंदिर, राधे  कृष्णा  मंदिर बस स्टैंड के पास, लक्ष्मि नारयण मंदिर, बाबा मणि राम   मंदिर, नील कंठ महादेव मंदिर, खड़ेश्वरी बाबा मंदिर PWD रेस्ट हाउस के पास, शीतला माता मंदिर  Bhanwal Computers Shop और  SBI के  पास, बाबा शाह मस्त अली दरगाह और गुरुद्वारा जो  की Jaisinghpur - Lambagaon रोड में है.   

Jaisinghpur में आपको पानी के  प्राकृतिक स्त्रोत भी मिल जायेंगे, जैसे कि "Banyi" PWD रेस्ट हाउस के पास जहा पर आस पास के लोग गर्मियों में पानी भरते हैं और तो और जब आप इस पानी को  छूते हैं तो ये गर्मियों मैं ठंडा और सर्दियों मैं गरम महसूस होता है . "Naun" भी  काफी फेमस जगह है  मैन बाजार के साथ  जहा  पर बच्चे - बड़े  सभी नहाते और तैराकी भी करते हैं

Jaisinghpur में कई प्रकार की सब्ज़ियां भी उगाई जाती हैं या फिर हम  यूँ भी बोल सकते  हैं  की  उगाई जाती  थी. और  इसमे  Bhuaree के बाग़ फेमस है जो की व्यास नदी के पास है. आजकल जंगली जानवर खास कर बंदरो से काफी परेशानी हो रही है, कुछ साल पहले कुछ  ही बन्दर यहाँ थे, और देखते ही देखते बंदरो की काफी संख्या हो गयी, इसके चलते कई गांव वासियों ने खेतीबारी करना ही छोड़ दिया, क्योंकि बन्दर फसलों को काफी नुक्सान पहुंचाते हैं. और साथ मैं ही बंदरो का डर भी गांव वालों मैं बना हुआ है. ये बन्दर कई लोगो को काट भी चुके हैं .

अब देखना ये है की सरकार इस सुन्दर गांव के लिए क्या करती है. जहा पर बंदरो की वजह से लोगो ने   खेतीबाड़ी छोड़ दी है  प्रशाशन को इस पर गहराई से सोचने की जरुरत है.

जयसिंहपुर में हर साल दहशरा उत्सव मनाया जाता है जो  की बहुत ही फेमस भी है. और साथ  ही  साथ होली का  मेला भी बहुत मशहूर है

अगर आप भी हिमाचल की सैर पर आते हैं तो जयसिंहपुर देखना ना भूले, यहाँ पर रेस्ट हाउस भी है जहाँ पर आप स्टे कर सकते हैं.

Delhi to Jaisinghpur Distance - 472 KM - Drive 8 Hour 58 Min.
Chandigarh To Jaisinghpur Distance - 244 KM - Drive 5 Hour 22 Min. 

Near Airport - Gaggal - Jaisinghpur To Gaggal Airport  via Bhawarna- 74 KM - Drive 2 Hour 3 Min.


Jaisinghpur Ground
Jaisinghpur Ground - Image Source - Wikimedia Commons


Jaisinghpur Bus Adda
Bus Stop Jaisinghpur - Image Source - Wikimedia Commons
  
Janki Nath Mandir - Jaisinghpur Himachal
Janki Nath Mandir - Jaisinghpur - Image Source - HP Gov.